Question:- आप स्टार्ट मेन्यू में किसी एप टाइल को किस प्रकार जोड़ेंगे?
Answer:- आप कंप्यूटर में डाले गए किसी भी एप को टाइल के रूप में स्टार्ट मेन्यू में जोड़ सकते हैं। किसी एप की टाइल को स्टार्ट में जोड़ने के लिए निम्न चरणों का अनुसरण कीजिए-
1. स्टार्ट मेन्यू को खोलिए।
2. ऑल एप्स (All Apps) बटन पर क्लिक कीजिए। कंप्यूटर के सभी एप्स स्क्रीन पर खुल जाते हैं।
3. इच्छित एप पर माउस पॉइंटर को ले जाइए।
4. माउस का दायाँ बटन क्लिक कीजिए। एक मेन्यू खुलती है।
5. मेन्यू से Pin to Start विकल्प पर क्लिक कीजिए।
संबंधित एप की टाइल स्टार्ट मेन्यू में जुड़ जाती है।
0 Comments
Thanks for Visiting at our website.