एक्सेल में कितने प्रकार के चार्ट प्रयोग किए जा सकते हैं? संक्षेप में वर्णन कीजिए।

Question:- एक्सेल में कितने प्रकार के चार्ट प्रयोग किए जा सकते हैं? संक्षेप में वर्णन कीजिए।

Answer:- एक्सेल में विभिन्न प्रकार के चार्ट प्रयोग किए जाते हैं। प्रत्येक चार्ट की अपनी अलग विशेषता तथा उद्देश्य है। चार्यों का वर्गीकरण भी आँकड़ों की प्रकृति तथा उद्देश्य पर निर्भर करता है। आइए, एक्सेल 2010 में प्रयोग किए जाने वाले कुछ मुख्य चार्टों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

  • कॉलम चार्ट: कॉलम चार्ट सभी प्रकार के चार्टों में प्रयोग किया जाने वाला सबसे सामान्य चार्ट है। इस चार्ट द्वारा आँकड़ों में एक समयावधि में हुए परिवर्तन (Changes in data during a period of time) को दर्शाया जाता है। इसका उपयोग आँकड़ों के बीच तुलना (comparison) दिखाने के लिए भी करते हैं। किसी उत्पाद की कीमत में उतार-चढ़ाव को दिखाने के लिए ये आदर्श चार्ट हैं।
  • बार ग्राफ चार्ट: बार ग्राफ चार्ट द्वारा अलग-अलग वस्तुओं के बीच तुलना दशाई जाती है। इसमें दर्शाई जा रही वस्तुओं की कैटेगरी को ऊर्ध्वाधर रेखा जबकि उनकी कीमतों को क्षैतिज रेखा पर दर्शाया जाता है जिससे कि वस्तुओं की अपेक्षा इनकी कीमतों पर अधिक ध्यान दिया जा सके।
  • लाइन चार्ट: लाइन चार्टों का मुख्य रूप से प्रयोग आँकड़ों में एक निश्चित समय में हुए बदलाव को दर्शाने के लिए किया जाता है। ये चार्ट आँकड़ों के उतार-चढ़ाव को समान अंतराल में दर्शाते हैं। एक सप्ताह में मौसम के तापमान में हुए बदलाव को लाइन चार्ट द्वारा दर्शा सकते हैं।
  • एरिया चार्ट: यह चार्ट एक समयावधि में हुए बदलाव के मैग्नीट्यूड को दर्शाता है। यह दर्शाई गई वैल्यू के योग द्वारा सभी भागों का संपूर्ण भाग से संबंध भी बताता है।
  • पाई चार्ट: पाई चार्ट का इस्तेमाल संपूर्ण वस्तु का उसके भागों में वितरण दिखाने के लिए किया जाता है। यह चार्ट किसी भाग का संपूर्ण भाग में प्रतिशत • वितरण बताता है। इसके द्वारा किसी वस्तु या कीमत के सभी भागों के बीच आसानी से तुलना की जा सकती है।
  • स्कैटर चार्ट: स्कैटर चार्ट का इस्तेमाल लाइन चार्ट की भाँति आँकड़ों के बीच समान समय अंतराल में हुए उतार-चढ़ाव को दर्शाने के लिए किया जाता है। इसमें लाइनें मानों को जोड़ती हैं परंतु चार्ट पर दिखाई नहीं पड़ती हैं।
  • रडार चार्ट: एक रडार चार्ट आँकड़ों के मानों (Values) को संकेंद्री वृत्तों में दर्शाता है। प्रत्येक डाटा श्रृंखला का अपना मान होता है जो केंद्र से बढ़ता रहता है। लाइनें सभी मानों को समान श्रृंखलाओं में जोड़ती हैं।
  • 3D सतह चार्ट: यह आँकड़ों को त्रि-आयामी रूप (Three dimensional view) में दर्शाता है। एक 'भूतल मानचित्र' इस प्रकार के चार्ट का उदाहरण है।
  • स्टॉक चार्ट: यह चार्ट स्टॉक बाजार की गतिविधि पर नजर रखने के लिए आदर्श चार्ट है।

Post a Comment

0 Comments